महत्वपूर्ण परीक्षा प्रश्न भाग 1 1. ताशी और नुंग्शी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की प्रथम जुड़वां बहनें हैं। यह दोनों बहनें किस देश की हैं?
उत्तर :भारत (न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
2. ट्रान्सपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स-2014 में भारत की रैंकिंग कौन-सी है?
उत्तर : 85 वीं (उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
3. काले धन की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के अध्यक्ष कौन हैं? उत्तर : एम.बी. शाह (न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
4. मिस वर्ल्ड-2014 के रूप में चयनित ‘रोलेन स्ट्रॉस’ किस देश की हैं? उत्तर : दक्षिण अफ्रीका (उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
5. भारत की सबसे बड़ी 130 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना किस राज्य में प्रारंभ हुई है? उत्तर : मध्य प्रदेश (न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
6. मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी? उत्तर : विशाल स्नानागार (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
7. दिल्ली की जाम्मा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था? उत्तर : शाहजहां (दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)
8. ऐहोल शिलालेख किसके कार्यों को दर्शाता है? उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
bharatkagk.blogspot.com
9.खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण किसने कराया था? उत्तर : चंदेल राजवंश (दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)
10. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था? उत्तर : शुद्धोधन (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेवले ग्रुप-डी परीक्षा-14)
11. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य किस षड्यंत्र में शामिल थे? उत्तर : काकोरी ट्रेन डकैत षड्यंत्र (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
12. भारत में सन् 1916 में कितने होम रूल संघों की स्थापना की गई थी? उत्तर : दो (दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)
13. कौन-सा आंदोलन खिलाफत आंदोलन के साथ शुरू किया गया था? उत्तर : असहयोग आंदोलन (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
bharatkagk.blogspot.com
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? उत्तर : जवाहरलाल नेहरू (भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/ मेलगार्ड परीक्षा-15)
15. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर : बदरूद्दीन तैयबजी (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
16. ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के अंतर्गत उद्घाटन दिवस पर ही कितने बैंक खाते खोले गए थे? उत्तर : लगभग डेढ़ करोड़ (उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
17. अरुंधती भट्टाचार्य किस बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं? उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) (भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/ मेलगार्ड परीक्षा-15)
18. ग्लोबल वेल्थ डेटा बुक-2014 के अनुसार वर्तमान में भारत के सर्वाधिक 10 प्रतिशत धनी लोगों के पास देश की कुल कितनी संपत्ति का नियंत्रण है? उत्तर : 75 प्रतिशत (उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
19. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय किस शहर में स्थित है? उत्तर : मुंबई (भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/ मेलगार्ड परीक्षा-15)
20. भारत का रक्षा खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग कितने प्रतिशत है? उत्तर : 2.5 प्रतिशत (उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
No comments:
Post a Comment