Thursday, September 24, 2015

महत्वपूर्ण परीक्षा प्रश्न भाग 1


www.bharatkagk.blogspot.com



महत्वपूर्ण परीक्षा प्रश्न भाग 1

1. ताशी और नुंग्शी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की प्रथम जुड़वां बहनें हैं। यह दोनों बहनें किस देश की हैं?

उत्तर :भारत
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)



2. ट्रान्सपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स-2014 में भारत की रैंकिंग कौन-सी है? 

उत्तर : 85 वीं
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)



3. काले धन की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के अध्यक्ष कौन हैं?
 उत्तर : एम.बी. शाह
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)



4. मिस वर्ल्ड-2014 के रूप में चयनित ‘रोलेन स्ट्रॉस’ किस देश की हैं?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)



5. भारत की सबसे बड़ी 130 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना किस राज्य में प्रारंभ हुई है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)



6. मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी?
उत्तर : विशाल स्नानागार
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)



7. दिल्ली की जाम्मा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर : शाहजहां
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)



8. ऐहोल शिलालेख किसके कार्यों को दर्शाता है?
उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)



bharatkagk.blogspot.com



9.खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर : चंदेल राजवंश
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)



10. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?
उत्तर : शुद्धोधन
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेवले ग्रुप-डी परीक्षा-14)



11. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य किस षड्यंत्र में शामिल थे?
उत्तर : काकोरी ट्रेन डकैत षड्यंत्र
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)



12. भारत में सन् 1916 में कितने होम रूल संघों की स्थापना की गई थी?
उत्तर :  दो
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)



13. कौन-सा आंदोलन खिलाफत आंदोलन के साथ शुरू किया गया था?
उत्तर : असहयोग आंदोलन
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)


bharatkagk.blogspot.com



14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/
मेलगार्ड परीक्षा-15)



15. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर : बदरूद्दीन तैयबजी
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)



16. ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के अंतर्गत उद्घाटन दिवस पर ही कितने बैंक खाते खोले गए थे?
उत्तर : लगभग डेढ़ करोड़
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)



17. अरुंधती भट्टाचार्य किस बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं?
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/
मेलगार्ड परीक्षा-15)



18. ग्लोबल वेल्थ डेटा बुक-2014 के अनुसार वर्तमान में भारत के सर्वाधिक 10 प्रतिशत धनी लोगों के पास देश की कुल कितनी
संपत्ति का नियंत्रण है?
उत्तर : 75 प्रतिशत
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)



19. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?
उत्तर : मुंबई
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/
मेलगार्ड परीक्षा-15)



20. भारत का रक्षा खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग कितने प्रतिशत है?
उत्तर : 2.5 प्रतिशत
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)



bharatkagk.blogspot.com


।।।।।।।।।।।।।।धन्यवाद।।।।।।।।।।।।।।


                                R.L.JAT

No comments:

Post a Comment