Tuesday, October 13, 2015

भारत रत्न






भारतरत्न (Bharat Ratna)


भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

यह पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।

यह पुरस्कार भारत के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा घोषित किया गया था। अन्य अलंकरणों के भाँति इस सम्मान को भी, नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।


शुरू में इस सम्मान को ‘मरणोपरांत’ नहीं दिया जाता था, किंतु 1955 के बाद यह निर्णय लिया गया और यह मरणोपरांत भी दिया जाने लगा।

तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है।

पहले यह पुरस्कार केवल जीवित व्यक्ति को दिए जाने का प्रावधान था। किन्तु वर्ष 1955 में इसमें संशोधन करके मृत व्यक्तियों को भी देने की बात जोड़ी गई।


भारत रत्न पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है। इस पुरस्कार के तहत एक सम्मनपत्र और मेडल दिया जाता है। इसके तहत किसी भी तरह की नगद राशि नहीं दी जाती।

अब तक देश–विदेश की कुल 45 हस्तियों को
ही यह भारतरत्न से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें से केवल छ: ही अब जीवित हैं।

No comments:

Post a Comment